फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Second phase of Child Health Nutrition Month begins

बाल स्वास्थ्य पोषण माह का दूसरा चरण शुरू

Thu, 19 Dec 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Second phase of Child Health Nutrition Month begins
औरैया। बुधवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत हुई। इसके अंतर्गत नौ महीने से पांच साल तक की उम्र के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में सीएमओ ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रतौंधी सहित आंखों की अन्य बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाने के लिए अभियान 18 जनवरी तक चलेगा। जिले में तीन लाख 42 हजार 788 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसकी माइक्रो प्लानिंग पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर ही की गई है। सीएमओ डॉ. एके राय ने कहा कि विटामिन ए में एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी, डॉ.अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि विटामिन ए आंखों की बीमारियों जैसे रतौंधी-अंधता से बचाव के साथ-साथ बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के लिए भी आवश्यक है। श्वसन संबंधी संक्रमण व हड्डी रोगों से बचाव में भी इसका योगदान रहता है। विटामिन ए देने से बच्चों में खसरा एवं डायरिया आदि बीमारियों के घातक प्रभाव में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिसेफ के डीएमसी नरेंद्र ने बताया की स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी है। शरीर में विटामिन ए की कमी न होने के लिए चुकंदर, गाजर, पनीर, दूध, टमाटर, हरी सब्जियां, पीले रंग के फल खाने चाहिए। इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में इसकी पूर्ति करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed