{"_id":"6aaed713ab4d38930c0f2b94","slug":"second-dumper-rams-into-stationary-dumper-from-behind-conductor-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1009-151868-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खड़े डंपर में पीछे से घुसा दूसरा, कंडक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खड़े डंपर में पीछे से घुसा दूसरा, कंडक्टर की मौत
Sun, 20 Sep 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो-17- हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर खड़ी पुलिस। स्रोत:पुलिस
अछल्दा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे थाना क्षेत्र के गांव नगला धुंधे के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूसरा डंपर जा घुसा। हादसे में पीछे वाले डंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक-कंडक्टर अंदर ही फंस गए। पुलिस और यूपीडा की टीम ने जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकाला। हादसे में कंडक्टर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
अछल्दा थाना क्षेत्र की इटैली चौकी के गांव नगला धुंधे के सामने एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से आ डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में पीछे वाले डंपर के चालक व कंडक्टर केबिन फंस गए। कुदरकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यूपीडा कर्मियों की मदद से केबिन में फंसे चालक और कंडक्टर को बाहर निकाला।
घायलों की पहचान एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव नगला वाले निवासी अनुज यादव (35), कंडक्टर मोनू यादव (30) के रूप में हुई। हादसे में कंडक्टर मोनू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक अनुज को मामूली चोटें आईं। घायल चालक को उपचार के लिए एंबुलेंस से भरथना सीएचसी भेजा गया, वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाकर जाम खुलवाया, जिससे यातायात बहाल हो सका। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजन को दे दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।