फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sealed medicines recovered from grocery store

किराना दुकान से छापामारी कर बरामद की दवाइयां

Thu, 18 Aug 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sealed medicines recovered from grocery store
औरैया। फफूंद क्षेत्र के गांव दौलतपुर में एक किराना की दुकान से औषधि विभाग की टीम ने हजारों रुपये कीमत की दवाईयां बरामद की है। बिना लाइसेंस दवाएं बेचे जाने पर दवाओं को कब्जे में लेकर सील किया गया है।
विज्ञापन

फफूंद क्षेत्र के गांव दौलतपुर स्थित कृष्ण गोपाल की किराने की दुकान पर बुधवार को औषधि निरीक्षक इटावा रजत पांडे व औषधि निरीक्षक औरैया ज्योत्सना आनंद ने टीम के साथ जांच की। औषधि निरीक्षक ज्योत्सना आनंद ने बताया कि किराना दुकान में दवा बेचने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त औषधि कानपुर मंडल कानपुर को पत्र लिखकर इसकी जांच करने को निर्देशित किया। जिस पर सहायक आयुक्त औषधि कानपुर मंडल कानपुर ने इटावा और औरैया की संयुक्त टीम को जांच के आदेश दिए थे। बताया कि किराना की दुकान पर बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से दवाइयों की बिक्री की जा रही थी। लगभग 15 हजार की दवाइयां बरामद की गई हैं। सभी दवाइयों को जब्त कर लिया गया है। साथ ही दो दवाओं के सैंपल जिसमें एक दवा पशुओं से संबंधित है सील कर दी गईं हैं। दवाओं को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जा रहा है। गुरुवार को रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed