फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SDM arrived to investigate the information about soil mining

Auraiya News: मिट्टी खनन की सूचना पर जांच करने पहुंचे एसडीएम

Sun, 05 Nov 2023 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
SDM arrived to investigate the information about soil mining
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचौसी। नहर पटरी के आसपास सिंचाई विभाग की जमीन पर चोरी छिपे किए जा रहे अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर सदर एसडीएम मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले माफिया मशीनें व ट्रैक्टर लेकर मौके से निकल गए। वहीं इस दौरान आवागमन कर रहे ग्रामीणों से एसडीएम ने पूछताछ की। पता चला कि नहर पटरी पर आए दिन मशीनें मिट्टी खनन में जुटी रहतीं है।
कंचौसी नहर पटरी के आसपास सिचाई विभाग की भूमि पर लंबे समय से चोरी छुपे हो रही अवैध खनन की लोगों ने शिकायत जिलाधिकारी नेहा प्रकाश से की थी। मामले में जांच करने के लिए सदर एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह व नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी कंचौसी नहर पुल के पश्चिम छोर पर पहुंचे। जहां खनन करने वालीं मशीनें व ट्रैक्टर पहले से नदारत थे।
विज्ञापन

एसडीएम ने पतार व झाड़ियों के पीछे खोदी गई मिटटी देखने के साथ ही लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह अवैध खनन करने वालों का पता लगाकर शीघ्र जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी। आदेश के बाद कड़ी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed