फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Scooter-riding teacher couple gets bumped by dumper, refer

स्कूटी सवार शिक्षक दंपति को डंफर ने मारी टक्कर, रेफर

Fri, 13 Dec 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Scooter-riding teacher couple gets bumped by dumper, refer
औरैया। जालौन में यमुना किनारे स्थित ग्राम शंकरपुर के स्कूल से लौट रहे स्कूटी सवार दंपति को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर होते देख शंकरपुर चौकी पुलिस ने डंपर चालक हिरासत में लिया। वहीं दूसरी घटना में सदर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से लौटकर साइकिल से घर जा रही एक छात्रा को तेज रफ्तार कार ने ग्राम भाऊपुर के पास टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घटनाओं में घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया। वहीं टक्कर मारने के बाद चालक कार समेत भाग गया। सीओ सिटी व कोतवाली इंस्पेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर लगभग सवा तीन बजे शिक्षक श्रीकांत अवस्थी पुत्र राजीव अवस्थी निवासी उरई हाल मुकाम बघाकटरा अपनी पत्नी निशी बाजपेई के साथ स्कूटी से अपने-अपने विद्यालय बंद होने के बाद घर औरैया आ रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी शंकरपुर चौकी के पास पहुंची सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। स्कूटी सवार दंपति स्कूटी समेत सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर होते देख चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल घायलों को जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से डंफर व उसके चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी घटना में शहर के आवास विकास स्थित रामादेवी जूनियर हाई स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा रूबी (15) पुत्री सुघर सिंह छुट्टी होने के बाद साइकिल से अपने घर पंडपुरा क्योंटरा थाना औरैया जा रही थी। जैसे ही वह ग्राम भाऊपुर के पास पहुंची ही थी। कि तभी इटावा की तरफ जा रही तेज रफ्तार लाल रंग की कार ने उसकी साइकिल में जबरजस्त टक्कर मारी। जिससे वह साइकिल से उछलकर सड़क पर जा गिरी। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग पुुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed