{"_id":"64d286a22c197a81520ae958","slug":"school-children-made-aware-under-snake-bite-safety-week-auraiya-news-c-211-1-aur1003-1581-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सर्प दंश सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सर्प दंश सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया।
परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों की ओर से बच्चों को सांप काटने के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। सरकारी हेल्पलाइन नंबर-1070 व 9454441036 की जानकारी दी गई।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए निर्देशों के बारे में नौनिहालों को जानकारी दी गई। बरीपुर माफी स्थित परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन पोरवाल ने बच्चों को बताया कि सांप काटे युवक को जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिलाया जाना चाहिए।
सर्पदंश के मामलों में समय की अहमियत होती है। झाड़फूंक की अफवाह में न आकर उपचार से ही युवक की जान बचाई जा सकती है। हेल्पलाइन नंबर पर उपचार से लेकर परामर्श तेजी से मिलता है। इन नंबरों को जरूर प्रयोग में लाए।
विज्ञापन
सर्पदंश के ये है लक्षण
-सर्पदंश वाले स्थान पर देज दर्द व सूजन
-बेहोशी आना
-पलकों का भारी होना, धुंधलापन
-पसीना आना
-उल्टी महसूस होना
-सांस लेने में तकलीफ होना
-- -- -- -- -- -- --
सर्पदंश होने पर क्या बरतें सावधानी
-सर्पदंश वाले अंग को न मोड़ें
-सर्पदंश वाले भाग में रस्सी या पट्टी ज्यादा कसकर न बांधे
-पीड़ित को स्थिर रखें
-काटे गए स्थान को धारदार वस्तु से काटकर खून निकालने का प्रयास न करें
-जल्दी से जल्दी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पीड़ित को भर्ती कराएं