फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   School bus stuck under the height gauge of canal bridge, long traffic jam

Auraiya News: नहर पुल के हाइट गेज के नीचे फंसी स्कूली बस, लगा लंबा जाम

Mon, 01 Apr 2024 04:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
School bus stuck under the height gauge of canal bridge, long traffic jam
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। औरैया कन्नौज मार्ग पर दिबियापुर में नहर पुल पर बड़े और भारी वाहनों के प्रतिबंध के बावजूद स्कूली बस नहर पुल पर घुस आई। बस की ऊंचाई अधिक होने के कारण पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए लगे हाइट गेज के नीचे आकर फंस गई। इससे लगभग ढाई घंटों तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने बस को किसी प्रकार से निकलवाया और पांच हजार रुपये का चालान काटा है।

सुबह तकरीबन पौने नौ बजे बेला की ओर से आई एक स्कूली बस दिबियापुर नहर पुल पार करने लगी। बस की ऊंचाई अधिक होने के कारण यहां लगे हाइट गेज के नीचे फंस गई। बस चालक ने हाइट गेज के नीचे से बस निकालने के लिए बस के पहियों की हवा भी निकाली, लेकिन बात नहीं बनी। लगभग पौन घंटे तक प्रयास के बाद बस को हाइट गेज के नीचे से निकालकर गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

बस निकालने के दौरान हाइट गेज क्षतिग्रस्त होकर गिरने की आशंका से राहगीर परेशान हो गए। वाहन सवार लोग हाइट गेज से काफी दूर ही जहां के तहां ठहर गए। बस निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बस निकलने के काफी देर बाद नहर पुल के दोनों ओर लगा जाम पूरी तरह से खुल सका। लगभग 11 बजे औरैया कन्नौज मार्ग पर यातायात पूर्ववत बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दिबियापुर नहर पुल जर्जर होने के कारण नहर पुल पर बड़े और भारी वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यहां जुलाई में नहर पुल के दोनों ओर हाइट गेज लगा दिए गए हैं। इसके बावजूद बड़े वाहन चालक अक्सर हाइट गेज से निकलने की जल्दबाजी करते हैं और जाम का कारण बनते हैं। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि बस का पांच हजार रुपये का चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed