फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Scammers cheated a woman and stole her jewellery.

Auraiya News: महिला को झांसा देकर टप्पेबाजों ने पार किए जेवर

Sun, 08 Oct 2023 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Scammers cheated a woman and stole her jewellery.
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमानंद आश्रम निवासी कमलेश कुमारी पत्नी रमेश रविवार को अपने पैतृक गांव पढ़ीन गई थी। जहां से लौटकर वह वापस अपने घर जा रही थी। तभी प्रेमानंद आश्रम की गली में बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने रोक लिया। कष्ट निवारण के उपाय बताते हुए पीड़िता से चैन व कानों के बाले पार कर दिया। बाइक पर बैठ दोनों तेजी से निकल गए। कमलेश कुमारी को अहसास होने पर शोर मचाया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। कमलेश कुमारी ने बताया कि टप्पेबाजों ने झांसे में लेकर सोने की चैन व बाले पा लिए। पुलिस को मामला बताया तो वहां कहा गया कि आप स्वयं खुद को लुटवा आईं है। वहीं घटना को लेकर सदर कोतवाल ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन


महिला का पड़ोसी ने किया शारीरिक व मानसिक शोषण, मुकदमा

रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने नामजद पड़ोसी पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति 10 वर्ष पूर्व घर छोड़कर कहीं चला गया। वह तीन बच्चों के साथ घर पर रहती। बच्चों की देखभाल करती। पड़ोस में रहने वाले भीमसेन की मदद लेकर किसी तरह अपनी गुजर-बसर कर रही थी। इसी बीच भीमसेन की उसपर नियत खराब हो गई। वह आए दिन उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करने लगा। सारी हंदे पार तब पार हो गईं जब एक सप्ताह पूर्व स्कूल गए बच्चे घर आए। इसी बीच घर आए भीमसेन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुदरकोट थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा भीमसेन के खिलाफ दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

----------------------


दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, कार में तोड़फोड़ की

दिबियापुर। रविवार देर शाम भगवतीगंज स्थित रेलवे कालोनी में दो पक्षों में जमकर विवाद और मारपीट हुई। एक पक्ष के राजा का पुर्वा निवासी सोनू यादव ने दूसरे पक्ष पर कार में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष द्वारा फायरिंग भी की गई। कार स्वामी अपनी कार लेकर दिबियापुर थाने में शिकायत करने पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय पटेल ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed