फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sarthak won gold in karate.

Auraiya News: कराटे में सार्थक ने जीता गोल्ड

Tue, 14 Jul 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sarthak won gold in karate.
फोटो-25- ट्रॉफी के साथ सार्थक तिवारी। स्रोत:परिजन
अजीतमल। गांव जगन्नाथपुर निवासी डॉ. बीके तिवारी के पुत्र सार्थक राज तिवारी ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 12 जुलाई को कानपुर स्थित अंध विद्यालय में आयोजित की गई थी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में सार्थक तिवारी ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सार्थक की इस उपलब्धि पर कार्यक्रम के प्रेसिडेंट ऋषिकेश कुमार ने उन्हें ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि यह उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है।
विज्ञापन

मां डॉ. वंदना तिवारी व बाबा शिव कुमार तिवारी में बताया कि सार्थक शुरू से ही खेल के प्रति समर्पित रहा है। उसने लगातार अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के बच्चों को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed