फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Samples were taken from 12 tanks for testing.

Auraiya News: जांच के लिए 12 टंकियों से लिए गए सैंपल के नमूने

Fri, 09 Jan 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Samples were taken from 12 tanks for testing.
औरैया। इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। संभावित खतरे को देखते हुए शहर की सभी 12 पानी की टंकियों से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। नगर पालिका की टीम ने टंकियों पर पहुंचकर सैंपलिंग की और उन्हें जल निगम की प्रयोगशाला भेजा। जांच रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ हो पाएगी कि कहीं लोग दूषित पानी तो नहीं पी रहे थे। इंदौर कांड ने पूरे देश की जलापूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी कड़ी में औरैया में भी अमर उजाला की पड़ताल के दौरान दो पानी की टंकियों में क्लोरीन डोजर खराब पाए गए थे। इसके बाद नगर पालिका ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डोजर ठीक कराए थे। इसके बावजूद टंकियों पर सफाई की तिथि अंकित न होने से आशंका और गहरी हो गई कि कहीं लोगों को दूषित पानी तो नहीं मिल रहा। लोगों के बीच बन रही भ्रम की स्थिति को देखकर प्रशासन अलर्ट हो गया। ऐसे में तस्वीर साफ करने के उद्देश्य से पानी की जांच कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



पालिका अधिकारियों का कहना है कि पानी की गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इंदौर जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए एहतियातन सभी टंकियों से सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद यदि कहीं भी गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित टंकी की आपूर्ति रोककर तत्काल सुधार कराया जाएगा। नगर पालिका के अवर अभियंता बिपिन सिंह ने बताया कि शहर की सभी 12 टंकियों से पानी का सैंपल लिया गया है। इसे जांच के लिए जल निगम मिहौली की लैब भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed