फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   sammaan,auraiya,eduaction

हरे-भरे विद्यालयों के शिक्षकों को मिले कार्बन न्यूट्रल प्रमाणपत्र

Sun, 10 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
sammaan,auraiya,eduaction
दिबियापुर (औरैया)। रविवार को वैदिक इंटर कालेज में मिशन शिक्षण संवाद की मासिक बैठक हुई। जिसमें जिले के हरियाली वाले विद्यालयों को कार्बन न्यूट्रल स्कूल का प्रमाणपत्र देकर शिक्षकों के पर्यावरण संरक्षण में योगदान की सराहना की गई। मिशन शिक्षण संवाद के विभिन्न अभियानों की जानकारी देकर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त मनीष कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों में कौशल विकसित कर पाना कार्य की गंभीरता से संभव है। औरैया रत्न से सम्मानित रश्मि ने बताया कि हम समस्त शिक्षकों को टीएलएम के साथ शिक्षण करने से बच्चों में विषय वस्तु को समझने में आसानी हो जाती है। राज्य अध्यापक के पुरस्कार से सम्मानित सुनीता कटियार ने कहा कि कार्य करने के साथ प्रेम व परिणाम के लिए धैर्य बहुत जरूरी है। उत्कृष्ट शिक्षक नवीन पोरवाल ने दैनिक कार्यों में शामिल प्रतियोगिता प्रभात, योग, काव्यांजलि, स्वरांजलि, अनमोल रत्न, बाल रत्न, ग्राम रत्न, दानरत्न, रेड टेप मूवमेंट की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिक्षक ज्ञान प्रकाश ने मिशन शिक्षण संवाद के तहत चल रहे विशेष अभियान पढ़ाई से प्रतियोगिता तक, कार्बन न्यूट्रल स्कूल और लक्ष्य नामांकन पर विस्तृत जानकारी दी। शिक्षक मनीष, शिक्षिका पल्लवी, ऊषा राजपूत व अनिल पाल ने शैक्षिक गुणवत्ता के विभिन्न आयामों को धरातल पर उतारने की बात के साथ प्रस्तुतिकरण किया। रामेंद्र कुशवाहा व मोहित सिंह ने कहा कि हम सबका लक्ष्य पढ़ाई से प्रतियोगिता तक का है। शिक्षक दिवस पर सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों को मुख्य अतिथि मनीष कुमार ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका सुनीता कटियार व रश्मि को शिक्षकों ने सामूहिक रूप से महात्मा बुद्ध की प्रतिमा, स्मृति चिह्न व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। अनीता शर्मा ने पौधे देकर सम्मानित किया। शिक्षक राजाभाई, मोहित सिंह, रीतू पोरवाल, सपना, पूनम सेन, अपर्णा पाल, अजय पाल, पंकज, नरेंद्र कुमार, कमलकांत, हरिओम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed