फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   sambida karmi

न मिलने से संविदा बिजली कर्मियों में आक्रोश

Tue, 21 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
sambida karmi
औरैया। शहर के एक नंबर बिजली केंद्र मे कार्यरत 16 संविदा कर्मचारियों को ढाई महीने से मानदेय नहीं मिला है। इससे उन लोगों में नाराजगी है। सोमवार को संविदा कर्मियों ने बिजली केंद्र के बाहर गेट पर प्रदर्शन कर मानदेय दिए जाने की मांग की। साथ ही जल्द मानदेय न मिलने पर काम बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग में कार्यरत 16 लाइनमैन व स्टेशन इंचार्ज को दीपावली के बाद से अभी तक मानदेय नहीं मिला है। इससे की यह संविदा कर्मी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। वह दूसरों से उधार लेकर घर का खर्च चला रहे हैं। परेशान संविदा कर्मियों ने सोमवार को एक नंबर बिजली केंद्र के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस मौके पर बिजली कर्मियों ने विभागीय अधिकारियों से मानदेय दिलाए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि जल्द ही मानदेय नहीं मिला, तो वह काम बंद करने को मजबूर होंगे। बिजली कर्मियों का कहना है कि मानदेय मांगने पर विभाग के अधिकारी फंड न मिलने की बात कहकर टरका देते हैं। प्रदर्शन करने वालों में दीपेंद्र उर्फ रामू दीक्षित, दिनेश कुमार, पप्पू, सुनील कुमार, आजाद सिंह, विकास सक्सेना, वीरेंद्र, चंद्रशेखर, हरिओम समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मानदेय न मिलने की जानकारी संविदा कर्मचारियों ने दी है। इस बारे में आला अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। अफसरों ने संविदा कर्मियों का जल्द ह भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया है। देवी सिंह, एसडीओ, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed