फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Salempur team won the tournament by 89 runs

Auraiya News: सलेमपुर टीम ने 89 रनों से जीता टूर्नामेंट

Wed, 20 May 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 20 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Salempur team won the tournament by 89 runs
फोटो-42- विजेता टीम को ट्रॉफी देते आयोजक। संवाद
दिबियापुर। भगवान दास इंटर कॉलेज हरचंदपुर के मैदान पर खेले गए गमा देवी क्रिकेट टूर्नामेंट के हाई स्कोरिंग फाइनल मुकाबले में सलेमपुर की टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

सलेमपुर ने मेजबान हरचंदपुर की टीम को 89 रनों के अंतर से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के बाद सलेमपुर के खिलाड़ियों ने मैदान पर जश्न मनाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सलेमपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज छोटू ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए 43 रनों की तेज पारी खेली और टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद आए बल्लेबाज छोटे ने महज 28 गेंदों पर 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली। टीम ने 12 ओवर में सात विकेट खोकर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

208 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरचंदपुर की टीम सलेमपुर के धारदार गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी। पूरी टीम 12 ओवरों में 137 रन सिमट गई और सलेमपुर ने 89 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के समापन पर मुख्य अतिथि हरचंदपुर की सहकारी समिति के अध्यक्ष शमशेर सिंह सेंगर और ट्रांसपोर्ट मालिक रिंकू सेंगर ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए छोटे को मैन ऑफ द मैच और टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज के खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed