फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Saifai won the champion trophy by defeating Agra

Auraiya News: आगरा को हराकर सैफई ने जीती चैंपियन ट्राफी

Wed, 03 Jan 2024 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 03 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Saifai won the champion trophy by defeating Agra
बिधूना। समाजसेवी व शिक्षाविद् स्व. आछेलाल वर्मा की स्मृति में बुधवार को कन्या इंटर कॉलेज याकूबपुर के मैदान में वालीबाल चैंपियन शिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फाइनल मुकाबले में सैफई की टीम ने आगरा की टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में कानपुर, अजीतमल, छिबरामऊ आदि टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला सैफई व आगरा टीम के बीच खेला गया। जिसमें सैफई की टीम ने आगरा की टीम को 25-17 तथा 25-12 के अंतर से हराकर चैंपियन शिप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रेखा वर्मा के प्रतिनिधि डॉ. नवीन वर्मा ने विजेता टीम को 5100 रुपए, ट्राफी व अन्य सभी खिलाड़ियों काे प्रमाण पत्र प्रदान किए। उप विजेता टीम आगरा को 3500 रुपए तथा उपविजेता की ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर प्रधान वासुदेव राजपूत, गंगा सिंह सेंगर, प्रदीप गुप्ता, जितेंद्र सिंह, रवि राजपूत ,ऋ षि राज, सौरभ, शिवम, कमलेश कुमार, अरविंद प्रताप, राजेश कुमार, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed