{"_id":"ead8f919f06b439169ae8c536704b0cd","slug":"sai-nath-front-of-my-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे घर के सामने साईं नाथ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे घर के सामने साईं नाथ...
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 24 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलक नगर मोहल्ले में शुक्रवार को साईं स्थापना दिवस पर द्वितीय विशाल साईं जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्रा ने साईं की आरती उतारकर किया।
विज्ञापन
कानपुर से आई पुष्पा शर्मा एंड पार्टी के कलाकार अनुज, दीप्ति, अंजलि व विजय ने साईं गीत गाकर मौजूद श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कलाकार अनुज ने- मेरे घर के सामने साईंनाथ तेरा मंदिर बन जाए ...गीत गाकर खूब तालियां बटोरी। वहीं दीप्ति ने साईं से अगर एक पल भी तू लगन लगाएगा, सच यही है साईं देवा जिंदगी बनाएगा... गीत गाकर कार्यक्रम में समां बांध दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद दुबे मौजूद रहे। इस मौके पर सोवरन सिंह, संतोष कुमारी विसरिया, देवेंद्र दुबे, धीरू राजपूत, कुलदीप बिसरिया, अरविंद शर्मा, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक लल्ला शर्मा, मिंटू बिसरिया ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन