फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sagar got 488th rank in Shrestha Yojana exam

Auraiya News: श्रेष्ठा योजना की परीक्षा में सागर ने पाई 488वीं रैंक

Fri, 21 Jun 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sagar got 488th rank in Shrestha Yojana exam
सहार (औरैया)। गांव में रहकर शिक्षा प्राप्त करने वाले सागर ने श्रेष्ठा योजना की परीक्षा में ऑलइंडिया में 488वीं रैंक हासिल कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

श्रेष्ठा योजना के तहत 11 मई को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को पास करने के लिए कस्बा सहार स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज के छात्र सागर निवासी गांव देवीदास ने आवेदन किया था। साथ ही कानपुर के गुरुनानक मॉडल स्कूल कल्याणपुर में बने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

गुरुवार 20 जून को परिणाम घोषित किए गए। इसमें सागर ने ऑल इंडिया में 488वीं रैंक प्राप्त की। इसकी जानकारी ग्रामीणों को होने पर गांव वालों ने घर पहुंचकर सागर, उसके पिता मोहर सिंह व उसके परिजनों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर कुमार ने बताया कि इसी विद्यालय से सत्र 2023-24 में श्रेष्ठा योजना के तहत कक्षा नौ के लिए छात्रा ललिता का चयन हुआ था। बताया कि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने दिसंबर 2021 में की थी। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में मेधावी अनुसूचित जाति के लड़कों-लड़कियों के लिए सीटें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रेष्ठ (लक्षित क्षेत्रों में उच्च विद्यालयों में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा) नामक एक नई योजना को मंजूरी दी है।




इस योजना के तहत कक्षा नौ व कक्षा 12 में प्रवेश के लिए छात्रों का चयन किया जाता है। साथ ही उन्हें निशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। सत्र 2024-25 के लिए कक्षा नौ व 11 में प्रवेश हेतु देशभर के प्रतिष्ठित निजी/सरकारी विद्यालयों में लगभग 3000 सीटें हैं। बधाई देने वालों में हरेंद्र यादव, दीपनारायण आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed