फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rtpcr lab will start soon

आरटीपीसीआर लैंब संचालन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण शुरु

Tue, 11 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
rtpcr lab will start soon
औरैया। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच जल्द जिले में होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। पुराने टीबी अस्पताल में लैब बनाने का काम शुरू हो गया है, मशीनों का ऑर्डर दिया जा चुका है। लैब संचालन के लिए तीन स्वास्थ्य कर्मियों को इटावा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ व सैफई लैब से आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने में पांच से छह दिन लग जाते हैं। जांच के बाद व्यक्ति रिपोर्ट आने का इंतजार करता है और घूमता रहता है। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति अन्य लोगों को भी संक्रमित कर रहा है। इस समस्या को देखते हुए जिले में आरटीपीसीआर सैंपल लैब बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। पुराने टीबी अस्पताल में लैब बनाई जा रही है। सैंपलों की जांच के लिए मशीन का आर्डर दिया जा चुका है। लैब शुरू होने में लगभग एक सप्ताह और लगेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिदिन लगभग पांच सौ आरटीपीसीआर के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed