फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   RTE: Apply for admission in private schools

आरटीई : निजी स्कूलों में दाखिले के लिए करें आवेदन

Mon, 18 Mar 2024 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
RTE: Apply for admission in private schools
औरैया। जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पहले चरण में प्रवेश के साथ ही दूसरे चरण के आवेदन शुरू हो गए हैं। 93 बच्चों के अभिभावकों को सहमति पत्र बांटे जा चुके हैं। अभी पहले चरण की सूची के बच्चों का प्रवेश हो रहा है। दूसरे चरण के लिए 30 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे चरण में होने वाले प्रवेश को लेकर आवेदन भरे जाने लगे हैं। एक मार्च से शुरू हुए दूसरे चरण लिए आरटीई योजना के तहत 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन होगा। लॉटरी प्रक्रिया से निकालकर बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन



चार चारणों में होगा आवेदन :

जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा शिवम दीक्षित ने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल इस योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते हैं। चार चरणों में आवेदन और लाटरी प्रक्रिया होनी है। निर्धारित तिथि तक आवेदन स्वीकार करने के बाद एक अप्रैल से सात अप्रैल तक सत्यापन व लॉक करने की प्रक्रिया होगी। आठ अप्रैल को लाटरी निकाली जाएगी। दूसरे चरण में पात्र पाए गए बच्चों को आठ अप्रैल के बाद तक प्रवेश दिलाया जाएगा। फिलहाल 93 बच्चों को पात्र पाया गया था, जिन पर प्रवेश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
यह रहेगी प्रक्रिया
- तीसरे चरण के लिए 15 अप्रैल से आठ मई तक होंगे आवेदन
- नौ मई से 15 मई तक सत्यापन व लॉक करने की प्रक्रिया
- 16 मई को लाटरी प्रक्रिया, 23 मई तक प्रवेश प्रक्रिया
- चौथे चरण के लिए एक जून से 20 जून तक होंगे आवेदन
- 21 जून से 27 जून तक सत्यापन व 20 जून तक सत्यापन व लॉक करने की प्रक्रिया
- 28 जून को लाटरी प्रक्रिया, सात जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया
----------
बोले जिम्मेदार- पारदर्शी ढंग से लॉटरी सिस्टम से होता है चयन
बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि 30 मार्च तक प्राप्त आवेदनों की जांच कराने के बाद पारदर्शी ढंग से लाटरी सिस्टम से पात्र बच्चों का चयन किया जाएगा। चयनित बच्चों का नियमानुसार निजी स्कूल में प्रवेश दिलाते हुए निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed