फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   RTE: 93 needy children got a chance to study in the school of their choice

आरटीई: 93 जरूरतमंद बच्चों को मिला मनपसंद स्कूल में पढ़ने का मौका

Sun, 03 Mar 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
RTE: 93 needy children got a chance to study in the school of their choice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को मनपसंद स्कूल में दाखिला दिलाने की कवायद परवान चढ़ रही है। पिछले दिनों हुई लाॅटरी में 93 बच्चों को यह सौगात मिली है।
वहीं दूसरे मौके को लेकर छूट गए बच्चों को लेकर आवेदन भी शुरू कराए गए हैं। 30 मार्च तक आनलाइन आवेदन कराए जाएंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आरटीई के तहत दाखिले दिलाने के प्रयास में लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 26 फरवरी को ककोर मुख्यालय में हुई ऑॅनलाइन लाटरी में कुल 118 छात्रों के आवेदनों को शामिल किया गया। इसमें 25 आवेदन मानकों के लिहाज से छूट गए। 93 बच्चों को मनपसंद स्कूल में दाखिले की सौगात मिली।
विज्ञापन

वहीं इस योजना के तहत एक और मौका भी दिया गया है। 30 मार्च तक फिर से आरटीई के तहत मनपसंद स्कूल में दाखिले को लेकर आवेदन करने की छूट दी गई है। इसके बाद लाॅटरी की जाएगी। दूसरे चरण को लेकर लगातार शहर से लेकर ग्रामीण स्तर पर प्रचार-प्रसार की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बोले जिम्मेदार-----
पहली लाॅटरी में 93 बच्चों को आरटीई के तहत लाभ दिया गया है। दूसरे मौके को लेकर एक मार्च से 30 मार्च तक आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इनके लिए फिर से लाॅटरी की जाएगी।
-अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed