{"_id":"645e98afa113b6a1e204d464","slug":"route-will-be-diverted-for-counting-of-votes-heavy-vehicles-will-not-come-in-the-city-auraiya-news-c-12-1-229814-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मतगणना को रहेगा रूट डायवर्ट\nशहर में नहीं आएंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मतगणना को रहेगा रूट डायवर्ट शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन
Sat, 13 May 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 13 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो12एयूआरपी 16- तिलक इंटर कालेज के सामने मार्ग पर आवागमन पर आज रहेगी बंदिश। संवाद
फोटो12एयूआरपी 17- दिबियापुर रोड पर स्थित चौ.विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय के सामने डिवाइडर के दूसरी तरफ का मार्ग रहेगा चालू। संवाद
- लोगों की सुविधा को देखते हुए आवागमन के लिए निर्धारित किए गए हैं मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर शहर के साथ बिधूना, अजीतमल में आने जाने वाले वाहनों के रूट में बदलाव किया गया है। ऐसे में घर से निकलने से पहले सभी लोग मतगणना स्थल की ओर जाने वाले मार्ग में किए गए बदलाव की जानकारी अवश्य कर लें।
मतगणना के लिए शहर में दो मतगणना स्थल बनाए गए हैं। इसमें एक दिबियापुर रोड स्थित चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय व दूसरा इटावा रोड पर स्थित तिलक इंटर कॉलेज है। शहर से दिबियापुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर शनिवार को मतगणना के चलते भारी भीड़ रहेगी। इसलिए इस मार्ग से कोई भी भारी वाहन दिबियापुर की तरफ नहीं जा सकेगा। इसके लिए भारी व हल्के वाहन जालौन रोड से होकर कचहरी होते हुए फफूंद तिराहे के रास्ते दिबियापुर की तरफ जा सकेंगे। वाहनों के आवागमन पर नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस के सिपाही पूरी मुस्तैदी के साथ जेसीज चौराहा व सुभाष चौक पर तैनात रहेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- --
इस तरह होगा आवागमन
तिलक इंटर कालेज में बनाए गए मतगणना स्थल को जाने वाले मार्ग पर सुभाष चौक से ही वाहनों व आम आदमी के आवागमन पर रोक लगाई गई है। अस्पताल की तरफ जाने वाले वाहनों को सुभाष चौक से खानपुर चौराहे के रास्ते हाईवे सर्विस लाइन होते हुए हादी गैरिज के रास्ते से पेट्रोल पंप की तरफ से आ-जा सकेंगे। इसके अलावा संजय गेट के पास और दूसरी तरफ पंजाबी कालोनी के पास बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। वहीं, दिबियापुर रोड पर चौधरी विशंभर सिंह बालिका इंटर कॉलेज के मतगणना स्थल को जाने वाले एक तरफ के मार्ग पर रोक लगाई गई है। इसमें दिबियापुर रोड स्थित भोलेश्वर मंदिर से कचहरी की तरफ वाले रास्ते से लोग आ-जा सकेंगे। वहीं, मतगणना स्थल के सामने डिवाइडर के दूसरे हिस्से से लोगों का आवागमन जारी रहेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कॉलेज जाने वाले मार्ग पर होगी रोक, हाईवे का करें उपयोग
बाबरपुर-अजीतमल व अटसू नगर पंचायतों की मतगणना के लिए जनता इंटर कॉलेज अजीतमल को मतगणना स्थल बनाया गया है। जिसके चलते इस मार्ग पर हल्के व भारी वाहनों के साथ ही आम लोगों का आवागमन शनिवार को एक दिन के लिए बंद किया गया है। इसके लिए कस्बे के अंदर जाने के लिए लोगों को लगभग डेढ़ किलोमीटर का चक्कर काटकर हाईवे से अंदर जाने वाले मार्ग का उपयोग करना होगा।
बिधूना में मतगणना स्थल के सामने का मार्ग रहेगा चालू
बिधूना में मतगणना के लिए श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज के सामने डिवाइडर के दूसरे तरफ का मार्ग चालू रहेगा। जिससे आम लोगों के साथ-साथ यात्री बसों व भारी वाहनों का आसानी से आवागमन हो सके।
वर्जन
शनिवार को मतगणना के चलते शहर में दिबियापुर रोड और इटावा रोड पर कुछ जगहों पर वाहनों व आम लोगों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसलिए एक दिन के लिए दूसरे मार्ग से आवागमन निर्धारित किया गया है। लोग निर्धारित रूटों का ही उपयोग करें। जिससे उन्हें असुविधा न हो। -अशोक कुमार, सीओ यातायात, औरैया।