फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Robbery report filed on five including three nominated

तीन नामजद समेत पांच पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Robbery report filed on five including three nominated
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र स्थित बाबरपुर कस्बे के विद्यानगर में नौ मई की देर रात एक घर में घुसकर डकैती डालने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

विद्यानगर निवासी राजेश सिंह सेंगर की पत्नी कंचन ने अजीतमल कोतवाली में तहरीर दी कि नौ मई की रात वह छत पर पति व बेटे हिमांशु के साथ सो रही थी और बेटी नीचे कमरे में बेटी सो रही थी। आरोप है कि देर रात गांव के सोनू गुर्जर, उसका बहनोई ब्रजेंद्र, भूरे व दो अज्ञात लोग घर में घुस आए और बेटे की गर्दन पर चाकू मारी। बचाव करने पर तीनों लोगों को लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सीढ़ियों का दरवाजा खुलवाकर आंगन में उतरे और कमरे में सो रही बेटी को पीटा। इसके बाद कमरे में रखे बक्से को खोलकर सोने व चांदी के डेढ़ लाख रुपये के जेवर व 20 हजार रुपये लूट ले गए। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े तो आरोपी छत से कूदकर पीछे के रास्ते से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू गुर्जर, उसके बहनोई ब्रजेंद्र गुर्जर, भूरे गुर्जर व दो अज्ञात के खिलाफ डकैती की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed