{"_id":"64ef8dccdd0a818dd603d604","slug":"robber-arrested-with-bike-looted-from-salesman-of-beer-shop-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-2419-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बीयर दुकान के सेल्समैन से लूटी गई बाइक से साथ लुटेरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बीयर दुकान के सेल्समैन से लूटी गई बाइक से साथ लुटेरा गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। नौ दिन पहले बीयर दुकान के सेल्समैन से बाइक, मोबाइल एवं 48 हजार रुपये लूटने वाले गिरोह के सदस्य को लूटी गई बाइक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी सहायल क्षेत्र से लूटी गई बाइक छोड़कर भाग निकले।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि मंगलवार रात तकरीबन डेढ़ बजे कंचौसी रोड स्थित बिझाई नहर पुल पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दो बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को घेराबंदी करके रोका गया। एक बाइक पर सवार सहायल क्षेत्र के दिनवामऊ निवासी शिवम भदौरिया को पकड़ा गया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक बाइक छोड़कर मौके से भागने में सफल रहे।
शिवम के पास लूटा गया मोबाइल, अवैध तमंचा और दो हजार पांच सौ रुपये भी बरामद हुए हैं। शिवम ने बताया कि वह और उसके दोनों फरार हुए साथी सहार क्षेत्र के गांव गपचरियापुर निवासी अभिषेक राजपूत व दिनवामऊ निवासी शीलू भदौरिया उर्फ शिव अक्सर रात में अकेले चलने वाले वाहन सवारों को लूट लेते हैं। शिवम ने बताया कि उसने 21 अगस्त की रात दिबियापुर रामगढ़ मार्ग पर बीयर दुकान के सेल्समेन विमल तिवारी उर्फ सोनू तिवारी से लूट की थी। लूट में मिले रुपये तीनों ने आपस में बांट लिए थे।
विज्ञापन
बंटवारे में मिले अधिकतर रुपये खर्च हो गए। केवल दो हजार पांच सौ रुपये ही बचे हैं। उसके साथी जो बाइक छोड़ कर भागे हैं वह 13 अगस्त को सहायल क्षेत्र के चौथा मील भट्ठा के सामने एक बाइक सवार से लूटी थी। बीयर सेल्समैन से लूटा गया मोबाइल भी दोनों फरार लुटेरों के पास है। सहायल क्षेत्र में हुई लूट की घटना में बाइक सवार से लूटा गया मोबाइल शिवम के पास मिला है।
एसपी ने बताया कि तीनों लुटेरे रास्ते में जा रहे अकेले बाइक सवारों को निशाना बनाते थे। सिर में लाठी मारकर लूट को अंजाम देते थे। दोनों लूट की घटनाओं में लुटेरों ने बाइक सवार के सिर में डंडा मारकर बाइक, मोबाइल एवं रुपए लूट लिए थे। घटना की रात में लुटेरों के बेला की ओर भागने के सुराग मिले थे। सीसीटीवी फुटेज के साथ सर्विलांस टीम का सहारा लिया गया।