फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Roadways bus collision killed by truck

ट्रक ने रोडवेज बस में मारी टक्कर

Wed, 20 Jul 2016 11:24 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 20 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collision killed by truck
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
नेशनल हाइवे पर अजीतमल क्षेत्र के भीखेपुर पुल के पास ट्रक ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन सवारियां व चालक घायल हो गया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। चालक की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब आठ बजे विकास नगर डिपो कानपुर की बस दिल्ली जा रही थी। नेशनल हाइवे पर जब बस भीखेपुर पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर से बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने सूझ बूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


टक्कर से बस चालक सुधीर कुमार निवासी कल्यानपुर व आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। वहीं टक्कर मारने वाला ट्रक भाग जाने में सफल रहा। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों के मुताबिक सवारियों को हल्की-फुल्की चोटें थीं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया। घायल चालक की तहरीर पर अजीतमल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed