{"_id":"686ffe240817b248100df3ec","slug":"roads-were-flooded-due-to-rain-water-entered-the-houses-auraiya-news-c-211-1-aur1008-128543-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बारिश से सड़कों पर जलभराव, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बारिश से सड़कों पर जलभराव, घरों में घुसा पानी
Thu, 10 Jul 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
औरैया। बुधवार को उमस भरी गर्मी के दौरान दोपहर बाद जमकर बरसात हुई। इससे कुछ मोहल्लों में पानी भर गया तथा बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से राहत मिली। वहीं, अजीतमल में हुई जमकर बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया और लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट के अनुसार जनपद में 10.9 एमएम वर्षा दर्ज की गई।
बुधवार सुबह से ही तेज धूप व उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हो उठे लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और बादल घिर आए। इससे पहले भारी व बाद में शाम तक रिमझिम बारिश होती रही। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। हालांकि इस दौरान कुछ निचले इलाकों दयालपुर, पढ़ीन दरवाजा, बनारसीदास व आर्यनगर में कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया।
अजीतमल संवाद के मुताबिक शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक मौसम ने अपना रुख बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। आधा घंटे लगातार हुई बारिश से नगर की नाला सफाई की पोल खुल गई। सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को राह चलने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
गुरुपूर्णिमा के चलते अजीतमल क्षेत्र के हाथी राजन स्थान पर लगे मेले में बारिश से अफरा तफरी मच गई। बारिश न थमने पर लोग बरसते पानी में ही अपने घरों को चल दिए। गुरुपूर्णिमा पर अपने गुरुओं के यहां से दर्शन कर लौट रहे लोगों को बरसात के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं नगर पंचायत के कराए गए नाला सफाई की भी पोल खुल गई।
बरसात का पानी सड़कों पर इतना भर गया कि न तो नाला और ना ही सड़क दिखाई दे रही थी। सड़क के किनारे बसे लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी भर गया। नाले के पानी का निकास न होने की वजह से पुराना मुगल रोड टापू बन गया। ब्लॉक रोड पर अस्पताल के पास, कोतवाली के सामने, पटेलनगर सब्जी मंडी, फिरोजनगर आदि वार्डों में पानी ही पानी दिखाई दे रहा था।