{"_id":"631e2ee4f80fe30fd32835a9","slug":"roads-built-with-lakhs-of-rupees-damaged-auraiya-news-knp7176248174","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः लाखों रुपये से निर्मित सड़कें हुईं क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः लाखों रुपये से निर्मित सड़कें हुईं क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
इटावा रोड पर लीकेज पाइप लाइन से क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के कई मोहल्ले पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। दूूसरी तरफ मुख्य मार्गों व लिंक रोडों पर जगह-जगह लीकेज पाइप लाइन से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने के साथ राहगीरों को निकलने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। पालिका प्रशासन लीकेज पाइप लाइन दुरुस्त कराने को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा।
शहर के पक्का तालाब के पास पिछले दो वर्षों से पाइप लाइन लीकेज पड़ी है। सुबह और शाम पेयजल आपूर्ति के समय लीकेज पाइप लाइन से बड़ी मात्रा में पानी बहकर नालियों में बर्बाद हो रहा है। इसी लिंक रोड पर बड़ी माता मंदिर के पास तक दो और स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज है। लीकेजों को दुरुस्त नहीं कराया गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को निकलने में असुविधा हो रही है।
शहर के दिबियापुर रोड पर संस्कृत पाठशाला के सामने पिछले करीब एक वर्ष से पाइप लाइन लीकेज है। इसी मार्ग पर 100 मीटर आगे भी पाइप लाइन लीकेज हैं। मुख्य मार्ग होने के कारण बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन वहां से गुजरते हैं। लीकेज दुरुस्त न कराए जाने से आसपास के दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आए दिन दोपहिया वाहन सवार गड्ढों में गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के इटावा रोड पर तकिया मोहल्ले के सामने पिछले करीब छह माह से पाइप लाइन लीकेज पड़ी है। लीकेज दुरुस्त न कराए जाने से सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। व्यस्ततम मार्ग होने के कारण बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। वाहनों के निकलने के दौरान हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
दुकानदार राजीव कुमार कहते हैं कि पाइप लाइन लीकेज होने के कारण पानी का प्रेशर घरों में नहीं पहुंच पा रहा है। आए दिन दोपहिया वाहन सवार चुटहिल हो रहे हैं। पालिका प्रशासन को लिखित और मौखिक रुप से अवगत करा चुके हैं। दुकानदार रवि कुमार बोले कि पिछले करीब दो वर्षों से पक्का तालाब के पास पाइप लाइन लीकेज पड़ी है। इसके बावजूद पालिका प्रशासन ने लीकेज पाइप लाइन को दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठाई है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है।
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका राम आसरे कमल का कहना है कि शहर में लीकेज पाइप लाइन वाले स्थानों को चिह्नित कराया जा रहा है। जल्द ही इन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। इस संबंध में कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

राजीव कुमार। संवाद- फोटो : AURAIYA

रवि कुमार। संवाद- फोटो : AURAIYA

पक्का तालाब के पास लीकेज पाइप लाइन से सड़क पर बहता पानी। संवाद- फोटो : AURAIYA

दिबियापुर रोड पर लीकेज पाइप लाइन से बहता पानी। संवाद- फोटो : AURAIYA