{"_id":"5fce729a8ebc3ecf750c6826","slug":"road-jam-auraiya-news-knp5986078115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिबियापुर-औरैया मार्ग पर लगे जाम में फंसे एसपी और सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिबियापुर-औरैया मार्ग पर लगे जाम में फंसे एसपी और सीओ
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रविवार को बड़ी सहालग के कारण कई शादियों के बीच सड़क पर आवागमन वाले वाहनों की संख्या बढ़ गई। इस बीच औरैया कन्नौज मार्ग पर दो ट्रकों के खराब होने के कारण लगे जाम में नवागंतुक एसपी अपर्णा गौतम समेत पुलिस के कई अधिकारी फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।
रविवार को बड़ी सहालग होने के कारण दिबियापुर के कई गेस्ट हाउस एवं निजी स्थानों पर शादियों का आयोजन था। इसके चलते औरैया-कन्नौज मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिदिन की अपेक्षा अचानक बढ़ गया था। देर रात तकरीबन साढ़े 9 बजे औरैया-कन्नौज मार्ग पर दो ट्रक खराब हो गए। इसके कारण जाम लग गया।
इस बीच जाम से निकलने की जल्दबाजी में धान काटने वाली दो बड़ी मशीनें भी जाम में फंस गईं। इस जाम में कन्नौज की ओर से लौट रहीं पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के साथ दिबियापुर से औरैया मीटिंग में जा रहे सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ, बिधूना सीओ समेत दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक राम सहाय पटेल की गाड़ियां फंस गईं। काफी मशक्कत के बाद दिबियापुर थाना पुलिस ने फंसे ट्रकों एवं धान काटने की मशीनों को हटवाकर जाम खुलवाया। तब जाकर तकरीबन आधे घंटे बाद जाम से फंसी एसपी, सीओ एवं पुलिस विभाग के अन्य आला अधिकारी गंतव्य को जा सके।
विज्ञापन
सहालग एवं त्योहार के चलते नहर पुल के संकरे होने के चलते नहर पुल पर जाम की समस्या को अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। इस खबर को संज्ञान में लेकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सुनीति के निर्देश पर सुबह 8 से शाम 8 बजे तक दिबियापुर नगर से बड़े वाहनों की नो एंट्री के समय को दो घंटे बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया था। अब फिर से बड़े वाहनों की नो एंट्री का समय 2 घंटे घटाकर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया गया है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार रात 8 बजे से 10 बजे तक शादी समारोह में जाने वालों की भीड़ होती है। इस बीच संकरे नहर पुल पर बड़े वाहनों के गुजरने से जाम लगता है।रात 10 बजे तक बड़े वाहनों की नो एंट्री होनी चाहिए। इस संबंध में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राम सहाय पटेल का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर नो इंट्री का समय परिवर्तित किया गया है।