फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Road filled with water, people are facing problems

Auraiya News: सड़क पर भरा पानी, लोगों को हो रही परेशानी

Sun, 07 Jul 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Road filled with water, people are facing problems
सहार। ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिरसानी में नालियों की सफाई न होने के कारण उनमें सिल्ट जमा हो गई है। इससे नालियों का पानी सड़क पर भर रहा है। ग्रामीणाें का कहना है कि नाली निर्माण के दौरान सड़क से लगभग दो फुट ऊंची बनाए जाने के कारण यह समस्या हो रही है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सिरसानी में सड़क से ऊंची बनी नालियाें से गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। इससे सड़क की हालत तालाब जैसी दिखाई दे रही है। सड़क किनारे बने घरों के लोगों को बदबू व सडांध से जीना दुश्वार बना हुआ है। वहीं दो पहिया वाहन सवारों को निकलने में आए दिन गिरकर चोटिल होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर पानी भरे होने से सबसे ज्यादा स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है। गांव निवासी अवधेश, रोहित, सत्यनारायण, कुलदीप, नेहा, ममता, अरविंद बाथम, नूर मुहम्मद, शहनूर, सुरेश, राजू, राधा मोहन, नेहा, रोहित आदि ने बताया कि इस बाबत उन लोगों की ओर से ग्राम प्रधान नीरज कुमार को जानकारी देकर समस्या निदान कराए जाने की मांग की गई। बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




समस्या से अनजान जिम्मेदार

ग्राम प्रधान नीरज कुमारी ने बताया की सफाई कर्मचारी आते तो हैं, लेकिन ऐसी समस्या उन्हें पता नहीं है। अगर ऐसी दिक्कत है तो उसके निदान के लिए काम किया जाएगा।

सचिव अमित कुमार ने बताया कि सफाई कार्मिक पंचायत में आते तो हैं, लेकिन समस्या का पता नहीं है। अगर नालियों की सफाई की बात है तो जल्द काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed