फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Road construction demand probe

सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग

Mon, 13 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Mon, 13 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Road construction demand probe
बिना मानक के सड़क निर्माण पर आक्रोश जताते राजस्व अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

औरैया। पुरानी तहसील परिसर में बनाई गई सड़क में मानकों की अनदेखी किए जाने पर राजस्व अधिवक्ताओं में नाराजगी जताई। ठेकेदार की मनमानी से खफा अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम से इसकी जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

विज्ञापन


बसपा शासन में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने पुरानी तहसील की मियाद पूरी होने पर इसको गिरवाकर नव निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में पुरानी तहसील को ढहाकर नव निर्माण कराया गया। इसी के तहत तहसील परिसर में आरसीसी मार्ग का भी निर्माण कराया गया। इस मार्ग के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई। राजस्व अधिवक्ताओं के बस्तों को भी उजाड़ दिया गया।
विज्ञापन


इस मामले में राजस्व एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोविंद दीक्षित, महामंत्री रामबाबू पांडेय, हरी भानू अवस्थी मंत्री, रविंद्र कटियार, अनुपम सेठ, प्रमोद शुक्ला, विनय बाजपेई, सुधीर पांडेय, शार्मिष्ठा गुप्ता स्टांप वेंडर आदि ने बताया कि निर्माण से पहले ही ठेकेदार को मानक के आधार पर सड़क बनाने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद ठेकेदार ने मानकों को दर किनार कर सड़क निर्माण करा दिया। इससे कई अधिवक्ताओं के बस्ते भी उजड़ गए। अधिवक्ताओं ने डीएम माला श्रीवास्तव से इस कार्य की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed