फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Road blocked with dead body demanding compensation and arrest of accused

Auraiya News: मुआवजे व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रख मार्ग किया जाम

Tue, 23 Jul 2024 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Road blocked with dead body demanding compensation and arrest of accused
बिधूना। एयर गन से निकले छर्रे के गले में लगने से हुई युवक की मौत के मामले में परिजनों ने मुआवजे व आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसे लेकर मंगलवार को बिधूना-किशनी मार्ग पर मृतक का शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी होने पर एएसपी, एसडीएम व सीओ ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कस्बा की आदर्श नगर कुरपुरा मोहल्ला में सोमवार को गजेंद्र सिंह नहा रहा था। तभी वहां गजेंद्र के चचेरे भाई आकाश व उसके दोस्त गौरव जाटव, नीशू श्रीवास्तव, विक्की चौहान ने एयरगन से फायर कर दिया। इससे नहा रहे गजेंद्र के गले में छर्रा लग गया। वह बेहोश हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी बिधूना पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने मौके से आकाश, नीशू व गौरव को हिरासत में ले लिया था जबकि विक्की मौके से भाग गया था।
विज्ञापन

इधर बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। आक्रोशित परिजनों ने बिधूना-किशनी मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार, एसडीएम हरिश्चंद्र ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। वहीं एएसपी दिगंबर कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। इस बीच एसडीएम ने मृतक की पुत्री के लिए शिक्षा व्यवस्था व अनाथ योजना व पारिवारिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर सिंह ने मामले में बढ़ावा देने वाले लोगो की वीडियोग्राफी कराई। कहा कि सभी को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। जबकि विक्की की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed