{"_id":"5f1b33468ebc3e63785ee737","slug":"road-auraiya-news-knp5730984194","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज लगता जाम, पुल बने तो निजात मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज लगता जाम, पुल बने तो निजात मिले
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार को दिन में काफी देर तक जाम लगा रहा। उमस भरी गर्मी में जाम में फंसे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देख दोपहिया व अन्य हल्के वाहन रास्ता बदलकर निकलते देखे गए।
झांसी व कालपी की ओर से गिट्टी मौरंग लेकर आने वाले ट्रक डंपर के कंचौसी होकर फर्रुखाबाद, कन्नौज, बिल्हौर, बिधूना आदि जाने से यहां ज्यादा जाम लगता है। क्रासिंग पर दोनों तरफ मोड़ और रोड संकरा होने से जाम लगने पर स्थिति भयावह हो जाती है। एक बार जाम लगने पर घंटों खत्म होने का नाम नहीं लेता है। शुक्रवार को दिन में कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर जाम लग गया। देखते ही देखते क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। जाम में कानपुर के अकबरपुर क्षेत्र के सांसद के प्रतिनिधि की गाड़ी भी फंसी रही। वहीं, जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देख दोपहिया व अन्य हल्के वाहन चालक रास्ता बदलकर निकलते देखे गए।
इलाकाई लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही जाम से निजात मिल सकेगा। वहीं, जानकारी मिली है कि यहां पर बन रहा ओवरब्रिज का निर्माण बेहद धीमी गति से हो रहा है। इसमें किसानों के भुगतान को लेकर भी पेच फंस गया है।