फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider dies in road accident, injured in nephew

सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत, भतीजा घायल

Mon, 19 Feb 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 19 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident, injured in nephew
घर के बाहर जमा रोते बिलखते परिजन - फोटो : amarujala

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी दंपती की सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक दंपती अपने भतीजे के साथ बाइक से बुआ के घर से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी कानपुर देहात क्षेत्र की सीमा में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं दंपती की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची। घर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


ग्राम मिर्जापुर निवासी राधाकृष्ण कुशवाहा (45) अपनी पत्नी बबली (42) व भतीजे अनुज (15) पुत्र कैलाश कुशवाहा के साथ बाइक से रविवार को सिकंदरा क्षेत्र के ग्राम जटिया निवासी अपनी बुआ के यहां मंडप पहनाने गए थे। जहां से सोमवार को बाइक से उक्त तीनाें लोग औरैया अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक दोपहर लगभग एक बजे कानपुर देहात में अपराहट पहुंची ही थी। कि तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे पत्नी बबली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर होते देख सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने राधाकृष्ण को मृत घोषित कर दिया। वहीं भतीजे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना में माता पिता की मौत की खबर सुनते ही मृतक की पुत्री छवि (18) बेहोश होकर गिर पड़ी। वहीं पुत्र कौशलेंद्र (16) का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed