फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ritu achieved 23rd rank in IIT JAM

Auraiya News: आईआईटी जैम में रितु ने 23वीं रेंक की हासिल

Wed, 03 Apr 2024 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ritu achieved 23rd rank in IIT JAM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। मद्रास आईआईटी की ओर से आयोजित आईआईटी जैम केमिस्ट्री की परीक्षा में लोहे के कारीगर की बेटी ने ऑल इंडिया 23वीं रेंक हासिल की। परिजनों और गांव के लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए छात्रा को फूल मालाएं पहनाईं और बधाई दी।
क्षेत्र के गांव गुजरीपुर निवासी संतोष राजपूत लोहे के कारीगर हैं। 11 फरवरी को आईआईटी मद्रास की ओर से आईआईटी जैम केमिस्ट्री परीक्षा कराई गई थी। इसमें संतोष की पुत्री रितु ने कानपुर में बने सेंटर पर परीक्षा दी थी। 22 मार्च को घोषित परिणाम में रितु ने पूरे देश में 23वीं रैंक पाई। इस पर कस्बे व गांव के लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

सोमवार को एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट की ओर से नोएडा में आयोजित एक इवेंट में रितु को सम्मानित किया गया। बुधवार को श्रीराम शंकर गौरी शंकर इंटर काॅलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रितु राजपूत को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। पिता संतोष ने बताया कि रितु आईआईटी करने की इच्छा रखते हुए कड़ी मेहनत कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह कोचिंग के लिए भी दाखिला लेने में असमर्थ थे। अपना सपना पूरा करने के लिए 2023 में रितु ने ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन लिया और घर पर ही पढ़ाई की।

------------------
10वीं की टॉप टेन सूची में तीसरे स्थान पर थी रितु
रितु श्री राम कुमार भारतीय ज्ञान देवी डिग्री कॉलेज से बीएससी कर रही है। दो भाइयों आयुष और देव में रितु सबसे बड़ी है। कड़ी मेहनत और लगन से वर्ष 2019 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले की टॉप टेन सूची में तीसरा स्थान पाकर रितु ने गांव का नाम रोशन किया था बीएससी में एडमिशन लेने के बाद वह आईआईटी की तैयारी में जुट गई और पढ़ाई में कड़े परिश्रम की बदौलत ऑल इंडिया 23वीं रेंक लाकर कस्बे और गांव का नाम रोशन किया। रितु ने बताया की काउंसलिंग होना बाकी है उसकी इच्छा आईआईटी मुंबई से करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed