फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rising temperature is ruining maize crop

Auraiya News: बढ़ रहा तापमान मक्का की फसल को कर रहा बर्बाद

Sat, 25 May 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rising temperature is ruining maize crop
बिधूना। गर्मी के मौसम में तहसील क्षेत्र के किसान मक्का की खेती करते हैं। इस साल तहसील क्षेत्र में कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में मक्का की फसल बोई गई है। इधर दिनों दिन बढ़ रहे तापमान से गर्मी का पारा भी बढ़ रहा है। जिससे किसानों की मक्का की फसल भी प्रभावित हो रही है। साथ ही मक्का की फसल में कीड़े लगने से पौधों को हो रहा नुकसान देख किसानों के माथे पर बल पड़ रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह से गर्मी पड़ती रही तो मक्का का उत्पादन घट सकता है। किसान इस रोग से बचाओ के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे हैं। दुखी किसानों को मक्का की फसल में लग रहे रोग से छुटकारा पाने को बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन




---------------------------------------
विज्ञापन

किसानों की बात:::
जल्द बारिश नहीं हुई तो लग सकते कीड़े



फोटो-8- सुरेंद्र पाल



शाहपुर निवासी किसान सुरेंद्र पाल ने बताया इस साल मक्का की फसल की है। इसमें लगभग 10 बीघा खेत में खड़ी फसल में कीड़े लग गए हैं। अगर जल्द बारिश शुरू नहीं हुई तो फसल बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम पैदावार की आशंका



फोटो-9- बबलू परमार

मिश्रीपुर निवासी बबलू परमार ने बताया कि गर्मी का तापमान बढ़ने से इस बार मक्का की फसल में कम उत्पादन होने की आशंका बनी हुई है। इससे फसल में काफी तादाद में नुकसान हो सकता है। पैदावार में कमी होने से दाम भी होना मुश्किल दिख रहा है।
तापमान बढ़ने से बर्बाद हो रही फसल


फोटो-10- लक्ष्मण सिंह राठौर

रुरुकला निवासी लक्ष्मण सिंह राठौर ने बताया कि लगभग 15 बीघा खेत में मक्का की फसल की है। वहीं रोज-रोज तापमान बढ़ने के कारण फसल को बर्बाद होने से बचाने को दवा का छिड़काव करने को मजबूर हैं। बारिश हो जाए तो दवा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

खर्चने पड़े अतिरिक्त पैसे


फोटो-11- बीनू राठौर

पुर्वा कमल सिंह निवासी किसान बीनू राठौर ने बताया कि आलू की फसल के बाद खेतों में मक्का की फसल बोई है। उम्मीद थी कि अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन बढ़ रही गर्मी में किसी तरह से फसल बचाने को कीट नाशक पर भी अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ रहा है।


------------
किसानों को दी जाएगी जानकारी

जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया मक्का की फसल में कौन सा कीड़ा लगा है। सबसे पहले किसानों को इसकी जानकारी करनी चाहिए। किसानों की इस समस्या के लिए फसल निगरानी निदान प्रणाली के 9452247111 व 9452257111 यह नंबर मुहैया कराया गया है। इस नंबरों पर फसल में लगे कीड़ों की व फसल की फोटो खींचकर डाल दें। फोटो डालते समय किसान अपना नाम व पता सहित भेजे। जिससे फसल की लखनऊ से जांच करके कृषि विभाग की ओर से जिले के पोर्टल के माध्यम से जानकारी जी जाएगी। साथ ही संबंधित किसान को उसी नंबर पर दवा आदि की जानकारी भेजी जा सकेगी। जिससे किसान बताई गई दवा का प्रयोग करके फसल में लगने वाले कीड़े से अपनी फसल का बचाव कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed