{"_id":"62152c5933412d380068c6dc","slug":"rising-temperature-increased-the-concern-of-farmers-auraiya-news-knp6820488153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते तापमान ने किसानों की बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते तापमान ने किसानों की बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
खेत में खड़ी गेहूं की फसल । संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। फरवरी माह में ही अधिकतम तापमान बढ़कर 29 तक पहुंच गया है, जो गेहूं की फसल के लिए मुफीद नहीं है। मौसम ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि लगातार तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल पर असर पड़ेगा। इस समय मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। किसानों को फसल की चिंता सताने लगी है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
किसानों को गेहूं की फसल में पानी चलाने की आवश्यकता है, लेकिन तेज हवा चलने के कारण किसान पानी चलाने से परहेज कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें अपनी फसलों के गिरने की भी आशंका है। किसानों के मुताबिक अगर इसी तरह से मौसम बना रहा तो गेहूं की फसल हल्की हो सकती है। क्योंकि इस समय दाना बनने का समय है। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक, अगर तापमान और बढ़ा तो पैदावार प्रभावित हो सकती है।