{"_id":"db03ecb295213ecc1cdf65ed6e8d47d5","slug":"ring-street-bicycle-lane-electoral-mission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मिशन की साइकिल घूमी गली-गली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी मिशन की साइकिल घूमी गली-गली
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के निर्देश पर चल रही साइकिल रैली छठवें दिन भी नगर की गलियों व गांवों में घूमी। इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं।
विज्ञापन
सोमवार को ग्राम पुर्वा सुजान में स्व.धनीराम वर्मा की पत्नी रामदेवी वर्मा व सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रेखा वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौक पर महासचिव रेखा वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश का विकास किया है।
विज्ञापन
जनता अब महसूस करने लगी है। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह ने कहा कि विकास का दूसरा नाम समाजवादी पार्टी है।
साइकिल रैली में नितिन वर्मा, राजेश चौहान, ध्यानसिंह यादव, बब्लू यादव, अजीत दिवाकर, राजेश यादव, विशाल चौहान, पुत्तीलाल वर्मा, धर्मवीर सिंह, मो.शफी, बीनू वर्मा, शिवम राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसीक्रम में एरवाकटरा में सपा की साइकिल यात्रा जिला पंचायत सदस्य पति राजू पालीवाल के नेतृत्व में निकाली गई। यह साइकिल यात्रा नगला राजा से नहर बोझ होते हुए रतनपुर गांव पहुंची। इस दौरान सपा ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र, सुनील यादव, विनय सक्सेना, दीपू यादव, मिंटू यादव, बादाम सिंह मौजूद रहे।
सोमवार को साइकिल रैली का शुभारंभ ग्राम बारेपुर में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ठाकुर भोला सिंह एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया।