फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ring in the streets of villages and bicycle trail

गांवों की पगडंडी और गलियों में घूमी साइकिल

Sun, 09 Aug 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 09 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ring in the streets of villages and bicycle trail
समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा चौथे दिन जिले के विभिन्न गांवों तथा कस्बों की गलियों से होकर निकली। रैली का शुभारंभ कैथावा से हुआ।
विज्ञापन



रैली को हरी झंडी दिखाने के दौरान सपा महिला सभा की  राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह व महासचिव रेखा वर्मा ने कहा कि सपा की नीतियां जन कल्याणकारी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री विकास पर विश्वास रखते हैं। यही कारण है कि आम जनमानस अपने को विकास से जुड़ा महसूस कर रही है।



समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा कैथावा नगर से आरंभ हुई और बदनपुर, कैथावा,  रायपुर, धरमंगदपुर, लालपुर, बराहार से होती हुयी शिवरा में रात्रि विश्राम कर गई।
विज्ञापन



रैली में धनदेवी यादव, बब्लू यादव, ध्यानसिंह यादव, विशाल चौहान,  अजीत दिवाकर, मनोज चौवे, अरविन्द तिवारी, कुलदीप यादव, सुनील शाक्य, सोनू  यादव, शिवसिंह यादव, महेश यादव ,प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
कंचौसी प्रतिनिधि के अनुसार: समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाल सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया गया। साइकिल यात्रा मधवापुर , मडईन, नवी मोहन, दिवरी, लहरापुर होते हुए सहायल में जाकर समाप्त हुई।


साइकिल यात्रा में लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, श्यामबाबू, मान सिंह, सोनू कुशवाहा, समरथ पाल, जय नारायन, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 
बीजलपुर प्रतिनिधि के अनुसार: शनिवार को सपा की साइकिल यात्रा को सदर विधायक मदन गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


साइकिल यात्रा कस्बा के तिवरलालपुर, कुआं गांव, नवादा महिपत सहाय, दरवटपुर, जुहीखा, असेवा, रमपुरा आदि गांवों में होती हुई सेंगनपुर में समाप्त हुई। इस मौके पर विजय सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह यादव, बृजमोहन, शैैलेंद्र गुर्जर, ओके चौधरी, अजय तिवारी, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

  

सपा की कल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार प्रसार - अजीतमल । समाजवादी पार्टी सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने को   शुरू की गई साइकिल यात्रा के चौथे दिन की यात्रा का शुभारंभ ग्राम एलचीनगर में बाबा रामनरेश यादव एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया गया।

यात्रा एलचीनगर से शुरू होकर नंदलाल का पुर्वा, बिरूहूनी, हालेपुर, बीसलपुर, दयानगर, ककरैया, चांदपुर, मिश्रीपुर आदि गांवों में घूमी। इस अवसर पर आदेश त्रिपाठी, गिरजा शंकर दिवाकर,  जितेन्द्र राजपूत, सुरेन्द्र सिंह लालपुर, राजेंद्र शर्मा, गुरुवचन सिंह आदि मौजूद रहे ।



अगली सरकार सपा की बनाने का आह्वान-समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा नगर क्षेत्र में सपा नेताओं के नेतृत्व में निकली। गांव- गांव और गली- गली जाकर सपाइयों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कई गांवों में साइकिल यात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया।


 
सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर कल्लू यादव ने नेतृत्व में युवा सपाइयों का हुजूम विभिन्न गांवों में पहुंचा। जोरदार नारों के बीच युवाओं ने प्रदेश में अगली सरकार भी सपा की ही बनाने का आह्वान किया।


सपा के विभिन्न गीतों की धुनों के बीच गांव- गांव घूमी साइकिल यात्रा में सयुस जिलाध्यक्ष कल्लू यादव का स्वागत किया गया। कल्लू यादव ने सपा सरकार की जनहितकारी नीतियों के पत्रक लोगों के बीच वितरित किए।


 
इधर सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर गजेंद्र सिंह यादव, सपा के दिबियापुर विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा में सपाइयों ने कई ग्रामों का भ्रमण किया।



छात्र नेता गौरव यादव ने अपने साथियों के साथ साइकिल चलाकर सपा की रीतियों- नीतियों से लोगों को अवगत कराया। सपा युवजन सभा के प्रदेशीय नेता राजवीर सिंह यादव ने पदाधिकारियों के साथ साइकिल यात्रा निकाली। गांव गांव घूमकर लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed