फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Revenue advocates held a meeting and raised nine issues.

Auraiya News: राजस्व अधिवक्ताओं ने बैठक कर उठाए नौ मुद्दे

Wed, 06 May 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 06 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Revenue advocates held a meeting and raised nine issues.
औरैया। मंगलवार को तहसील परिसर में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने की। बैठक में महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने समस्याओं को रखते हुए कुल नौ प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि धारा 116 और दाखिल-खारिज से जुड़े मुकदमों का समय पर पंजीकरण नहीं किया जाता, जिससे वादकारियों को परेशानी होती है। साथ ही बिना सुविधा शुल्क लिए दाखिल-खारिज के आदेश खतौनी में दर्ज नहीं किए जाते। अधिवक्ताओं ने मांग की कि इन प्रक्रियाओं को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए।
विज्ञापन

वहीं, उपजिलाधिकारी सदर और न्यायिक न्यायालय में तैनात लेखपालों पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की गई। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आने वाले मामलों को साक्ष्य के अभाव में खारिज किए जाने पर भी सवाल उठाए गए। इसके अतिरिक्त उपनिबंधक कार्यालय को दूरस्थ क्षेत्र सुरान में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए सुरक्षा कारणों से इसे जिला कोषागार भवन में स्थानांतरित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता 11 मई से कलमबंद हड़ताल शुरू करेंगे। बैठक में तहसील परिसर के अधिवक्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed