फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Retired teacher killed by wife together with lover

Auraiya Crime: सेवानिवृत्त शिक्षक को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला, ऐसे खुला मामला

Sat, 09 Jul 2022 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 09 Jul 2022 12:00 AM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Retired teacher killed by wife together with lover
पुलिस हिरासत में आरोपी महिला - फोटो : AURAIYA

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव उडनपुरा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर बेटे ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उडनपुरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक आनंद दीक्षित (62) की पत्नी सुनीता देवी ने अपने प्रेमी भुवनेश कुमार उर्फ पप्पू दीक्षित निवासी मोहल्ला ब्रह्मनगर के साथ मिलकर तीन जुलाई को पति की हत्या कर दी। इसके बाद सुनीता व भुवनेश ने आनंद की हार्ट अटैक से मौत होने की अफवाह फैला दी। सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत की खबर जब ग्रामीणों व साथी शिक्षकों को मिली तो उन्होंने उनके बेटे रौनक को पिता का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी किया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में आनंद की मौत गला दबाने से होने की रिपोर्ट आई। इस पर रौनक ने भुवनेश व मां सुनीता के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार को जालौन चौराहे के पास से सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि भुवनेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed