{"_id":"6446d17eef4ca79172062bd4","slug":"report-on-nine-policemen-including-the-then-police-station-chief-in-the-fight-auraiya-news-c-12-1-196891-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आसपास के लिए\nमारपीट में तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसवालों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आसपास के लिए मारपीट में तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसवालों पर रिपोर्ट
Tue, 25 Apr 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के घसारा में एक नाबालिग को हिरासत में लेने और मारपीट कर प्रताड़ित करने के मामले में पीड़ित पिता ने कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
घसारा निवासी विनय तिवारी ने रिपोर्ट लिखाई। बताया है कि 23 अगस्त 2022 की रात करीब डेढ़ बजे अछल्दा थाना पुलिस व एसओजी टीम ने लूट के मामले में उसके घर पर दबिश दी। तब वह घर पर नहीं था। पुलिस ने उसके बुजुर्ग माता-पिता संग अभद्रता की और 13 वर्षीय बेटे को थाने ले गई। आरोप लगाया कि उसके खिलाफ थाने में किसी भी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। जानकारी पर पता चला कि 22 अगस्त 2022 को गांव में रेलवे पुल का निर्माण कर रही गिर्राज कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों का किसी से विवाद हुआ था।
इस मामले में पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसी मामले में गांव के विपक्षियों ने रंजिश में उसे फंसवा दिया। पुलिस दबिश देकर उसके नाबालिग बेटे को उठा ले गई। आरोप लगाया कि हाजिर होने का दबाव बनाकर धमकी दी कि बेटे को तमंचा लगाकर जेल भेज देंगे। आरोप लगाया है कि 26 अगस्त 2022 को पुलिस ने 25 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
घर आने पर बेटे ने थानाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, एसआई अमर सिंह पटेल, महेंद्र सिंह भदौरिया, सिपाही धर्मेंद्र चौधरी, विवेक सोलंकी, धर्मेंद्र शर्मा, आबिद खान व दो अज्ञात पुलिस कर्मियों मारपीट की बात कही। इस मामले में वह पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। कार्रवाई न होने पर उसे कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।