फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report filed in the case of rape of a minor, terrified mother gave Tahrir after 20 days

Auraiya: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज, दहशतजदा मां ने 20 दिन बाद दी तहरीर

Wed, 18 Jan 2023 08:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Jan 2023 08:28 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दहशतजदा मां ने 20 दिन बाद पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Report filed in the case of rape of a minor, terrified mother gave Tahrir after 20 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा दो नामजद समेत अन्य आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित मां ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है।

विज्ञापन

वो पढ़ने के लिए औरैया जाती है। गांव निवासी मनीष उर्फ कल्लू पीछे से जाकर रास्ते में छेड़छाड़ करता है। आरोप है जब उसने उसके परिजनों से शिकायत की तो आरोपी मनीष की मां रत्ना देवी व उनके लड़के उसका पक्ष लेकर लड़ गए। मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि लगभग 20 दिन पहले पति काम पर बाहर गए हुए थे।  सुबह बेटी पुराने घर पर नहाने के लिए गई। इसी बीच मनीष उर्फ कल्लू घर में घुस गया और पुत्री के  साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे पूरा परिवार दहशत में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को किसी तरह हिम्मत कर थाने पहुंचीं और रिपोर्ट दर्ज कराई। मनीष, उसकी मां रत्ना देवी व उसके अन्य पुत्रों के खिलाफ कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed