फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report on five people including mining mafia on charges of illegal mining

Auraiya News: अवैध खनन के आरोप में खनन माफिया समेत पांच पर रिपोर्ट

Mon, 03 Nov 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Report on five people including mining mafia on charges of illegal mining
औरैया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला खनन अधिकारी सोमवार को गांव अमावता में जांच करने पहुंचे। जांच में अवैध खनन की पुष्टि के बाद निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के मालिक, मिट्टी डालने वाले खनन माफिया समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव ने बताया कि बिना अनुमति के आरोपी रात के अंधेरे में खनन कर निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में मिट्टी डाल रहे थे।
विज्ञापन

एक नवंबर को सोशल मीडिया पर खनन के वीडियो वायरल हुए थे। जानकारी के बाद खनन अधिकारी टीम के साथ अजीतमल के गांव अमावता पहुंचे। जांच में पता चला कि अमावता गांव के मजरा छीतापुर निवासी बलराम सिंह की जमीन पर अवैध खनन किया गया। जांच में 432 घन मीटर मिट्टी खुदी मिली। पड़ोसी श्यामू ने अधिकारी को बताया कि बलराम कई वर्षों से बाहर नौकरी कर रहा है। गांव स्थित मकान में ताला लगा था। जांच में सामने आया कि गांव प्रतापपुर निवासी गंधर्व सिंह का गांव में ही गेस्ट हाउस बन रहा है। खोदी गई मिट्टी को निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में डाला गया।
विज्ञापन

गंधर्व सिंह के भतीजे रविंद्र ने बताया कि मिट्टी डालने का ठेका गांव आदमपुर निवासी निवेश राजपूत व बाबरपुर के मोहल्ला विद्या नगर निवासी ऋषि दुबे को दिया था। मिट्टी का अवैध खनन 31 अक्तूबर व एक नवंबर की रात किया गया। इसकी अनुमति विभाग से नहीं ली गई थी। अजीतमल कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि जिला खनन अधिकारी की तहरीर पर बलराम सिंह, निवेश राजपूत, ऋषि दुबे, गंधर्व सिंह, रविंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed