फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report on 12 including two named in robbery

लूट में दो नामजद समेत 12 पर रिपोर्ट

Fri, 03 Jun 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Report on 12 including two named in robbery
औरैया। शहर के कानपुर रोड पर हुई कार व नकदी लूट की घटना में उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने 12 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के प्रीतमपुर निवासी भट्ठा मालिक मोहम्मद इस्लाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 मई को भांजे इमरान कुरैशी के साथ कार से औरैया स्थित एक मेगा मार्ट से सामान खरीदने आया था। सामान खरीदने के बाद रात लगभग नौ बजे मॉल के सामने खड़ी कार का भांजे ने जैसे ही गेट खोला। तभी शोएब अख्तर व टीपू निवासी जमालशाह ने 10 अज्ञात साथियों संग आकर भांजे से चाबी छीन ली।

इस पर भांजे ने तुरंत आकर उसे जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद जब वह कार के पास पहुंचा, तो आरोपियों ने एक लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगा। इंकार किया तो दबंग कार लूट ले गए। पीड़ित ने बताया कि कार में लगभग 72 हजार रुपये व दो चेकबुक रखी थीं। कुछ चेकों पर हस्ताक्षर भी थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजदों के अलावा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed