{"_id":"645bf127e7f5b09e330a8bf4","slug":"report-of-violation-of-code-of-conduct-against-53-supporters-including-sp-bjp-candidate-auraiya-news-c-12-1-226543-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सपा -भाजपा प्रत्याशी समेत 53 समर्थकों के खिलाफ आचार सहिता उल्लंघन की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सपा -भाजपा प्रत्याशी समेत 53 समर्थकों के खिलाफ आचार सहिता उल्लंघन की रिपोर्ट
Thu, 11 May 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 11 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
अछल्दा। नगर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार शाम से प्रचार बंद होने के बाद भी देर रात कस्बे के हरीगंज बाजार में अपने-अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार प्रसार कर रहे भाजपा व सपा प्रत्याशी समेत 53 के खिलाफ पुलिस ने आचार सहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। देर रात प्रचार करने और मतदाताओं को प्रलोभन देने का वीडियो वायरल हुआ था।
अछल्दा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में उप निरीक्षक अवधेश तिवारी ने बताया कि 9/10 मई की रात भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ राजू पोरवाल व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरूण कुमार दुबे उर्फ रिंटू अपने-अपने समर्थकों के साथ हरीगंज बाजार में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी बीच दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए। जिससे आपस में टकराव की स्थिति बनने लगी। तभी मुखबिर की सूचना मिलते ही वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां दोनों पार्टी के प्रत्याशी व उनके समर्थक चुनाव प्रचार किया जा रहा था। उप निरीक्षक ने बताया कि जैसे ही सपा व भाजपा के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने पुलिस को देखा वह अपनी-अपनी गाडिय़ों से भाग गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें प्रत्याशी व उनके समर्थक प्रचार करते दिखाई दिए। वीडियों के आधार पर चिंहित किए गए भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ राजू पोरवाल, इशान, हर्षित, अमित सिंह, मंडल अध्यक्ष अछल्दा जितेंद्र सेंगर, अवनीश ठाकुर, वीपी, आकाश सिंह, राहुल सोनी, अंकुश राठौर, नन्हें पोरवाल, संजय पोरवाल तथा 20 लोग अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार सहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरूण कुमार दुबे उर्फ रिटू व 20 अज्ञात के खिलाफ भी आदर्श आचार सहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश ने बताया कि दोनों पार्टियों के प्रत्याशी व उनके समर्थकों के खिलाफ आचार सहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।