{"_id":"6436fefa86bf640a25081974","slug":"report-of-possession-of-house-on-four-including-sp-patrons-brother-in-law-and-former-minister-of-state-auraiya-news-c-12-1-177751-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सपा संरक्षक के साले व पूर्व राज्यमंत्री समेत चार पर मकान पर कब्जा करने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सपा संरक्षक के साले व पूर्व राज्यमंत्री समेत चार पर मकान पर कब्जा करने की रिपोर्ट
Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने व रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर व्यापारी ने सपा संरक्षक व पूर्व राज्यमंत्री समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। बुधवार को बिधूना के लोहामंडी निवासी गल्ला व्यापारी मनोज कुमार गुप्ता ने बिधूना पुलिस को तहरीर दी। अरोप लगाया कि बिधूना रामगढ़ मार्ग पर सोनालिका एजेसी के पास मकान है।
मकान ज्योति गुप्ता पत्नी स्वर्गीय नितिन पति गुप्ता संयुक्त नाम से दर्ज है। इन दिनों मकान में कुलदीप कुमार किराए पर रह रहे है। आरोप लगाया कि बिधूना नगर के फीडर रोड निवासी सचिन पति गुप्ता, चेतन गुप्ता, निहाल गुप्ता, व सराफा बाजार निवासी जोनी गुप्ता ने मकान का ताला तोड़कर मकान कब्जा करने प्रयास किया। आरोप लगाया कि सभी उसे बराबर धमकी दे रहें।
बताया कि सचिन पति अपराधिक प्रवत्ति के है और तहसील बिधूना में अधिकारियों के साथ मारपीट भी कर चुके है। पूर्व में उसकी आढ़त पर मारपीट कर आढ़त के कागजात भी छीन लिए। लगातार रंगदारी भी मांग रहे है। सचिन पति पूर्व राज्यमंत्री है और सपा संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता के भाई है। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा चार लोगों खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।