{"_id":"663bc48ef4214a7ebf0269f9","slug":"report-filed-in-fraud-of-rs-30-lakh-in-the-name-of-plot-and-land-auraiya-news-c-211-1-aur1002-111981-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्लाॅट व जमीन के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्लाॅट व जमीन के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। कानपुर निवासी भूतपूर्व सैनिक एवं सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी ने एक युवक पर जमीनों के इकरारनामा एवं बिक्री के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कानपुर के मंगल बिहार सनगवा निवासी भूतपूर्व सैनिक एवं सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह पाल ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि ककराही बाजार निवासी राजू खान ने पीड़ित के साथ धोखाधड़ी की है। आरोप लगाया कि राजू खान ने वर्ष 2011 में दो अलग-अलग प्लाॅटों का इकरारनामा किया। इसके एवज में अलग-अलग आठ लाख 80 हजार रुपये लिए, लेकिन दोनों प्लाॅटों पर आरोपी ने पीड़ित को कब्जा नहीं दिलाया।
मार्च 2011 में ककराही बाजार दिबियापुर स्थित 0.40 एकड़ की बिक्री की। इसके एवज में 13 लाख रुपये प्राप्त किए, लेकिन जमीन बंजर व अन्य व्यक्ति की होने के कारण कब्जा नहीं दिला पाया। जून 2011 में ककराही बाजार स्थित दो प्लाॅटों का इकरारनामा किया गया। इसके एवज में साढ़े चार लाख रुपये दिए गए, लेकिन किसी अन्य की जमीन होने के कारण आरोपी कब्जा नहीं दिला पाया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि राजू खान ने 29 लाख 74 हजार रुपये ले लिए, लेकिन उसके एवज में राजू खान ने न तो कोई जमीन दी और न ही पैसा वापस किया गया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।