फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   report filed against 2 people in murder case

हत्या में जीजा साले के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 16 Mar 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
report filed against 2 people in murder case
दिबियापुर (औरैया)। सेंगुर नदी में बोरी में युवक का शव मिलने के मामले में मृतक की पत्नी ने गांव डाक्टर का पुर्वा निवासी दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव बहादुरपुर इगुठिया के मजरा डाक्टर का पुर्वा में सेंगुर नदी के किनारे बोरी में बंद शव मिला था। शव की शिनाख्त कानपुर देहात के असारतगंज रसूलाबाद निवासी रामवती ने पति हरजीत के रूप में की थी। बताया था कि किन्नरों के साथ रहते हुए उसने अपना नाम बदलकर सुनीता रख लिया था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक तीन माह से गांव डाक्टर का पुर्वा में लाखन सिंह के घर पर रह रहा था। महाशिवरात्रि पर 11 मार्च को वह बूढ़ादाना में लगा मेला देखने गया था। उसी दिन से गायब था। सोमवार को नदी में शव मिलने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। मृतक की पत्नी रामवती ने डॉक्टर का पुर्वा निवासी लाखन सिंह व किन्नर के रूप में रहने वाले लाखन के साले शिवनारायण उर्फ छाया के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी है। सूत्रों के अनुसार गांव के एक अन्य युवक के भी घटना में शामिल होने के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाने लाए गए लोगों को छुड़वाने के लिए पहुंचे ग्रामीण
पुलिस गांव के कुछ लोगों को भी पूछताछ के लिए थाने ले आई। ग्रामीणों को भनक लगी तो गांव के लोग थाने पहुंच गए। उन्होंने बेकसूर बता सभी को छोड़ने की मांग की। लालजीत सिंह, मलखान सिंह, अनोखेलाल, रघुवीर, रमेश, दिनेश, अपरवल, रामशरन, धर्मजीत के साथ महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed