फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report crop damage caused by rain within 72 hours.

Auraiya News: बारिश से फसल नुकसान हो तो 72 घंटे में दें सूचना

Sun, 27 Sep 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Report crop damage caused by rain within 72 hours.
औरैया। जिले में हुई बारिश के कारण खेतों में जलभराव, फसल गिरने और पौधों को नुकसान पहुंचने की स्थिति बन गई है। कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों से फसल क्षति की सूचना समय पर दर्ज कराने का आग्रह किया है। किसानों को 72 घंटे के भीतर नुकसान की जानकारी देने को कहा गया है ताकि वे बीमा लाभ ले सकें।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उड़द और अरहर जैसी फसलें शामिल हैं। बारिश या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होने पर बीमित किसान 72 घंटे के भीतर बैंक अथवा कृषि विभाग को सूचित करें। किसान फसल नुकसान की सूचना टोल फ्री नंबर 14447 पर भी दर्ज करा सकते हैं। समय पर सूचना मिलने से अधिकारियों द्वारा आवश्यक जांच एवं सर्वेक्षण की कार्रवाई की जाएगी। इससे पात्र किसानों को नियमानुसार बीमा क्षतिपूर्ति का लाभ मिलेगा। विभाग ने किसानों से कहा है कि सूचना दर्ज कराते समय कुछ जरूरी जानकारी तैयार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed