फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report against teacher who brutally beat up student

छात्र को बेरहमी से पीटने वाले शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 26 Sep 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Report against teacher who brutally beat up student
अछल्दा। कस्बे के कॉलेज में पढ़ने वाले कक्षा 10 के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पिता ने शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिक्षक पर इलाज न कराने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसपी चारु निगम के आदेश पर रिपोर्ट की गई। अछल्दा बैशौली निवासी राजू दोहरे ने बताया कि उसका बेटा निखिल कुमार (15) आदर्श इंटर कॉलेज में पढ़ता है।
बीते 13 सितंबर को जब वह स्कूल गया तो सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अश्वनी सिंह ने टेस्ट लेने के नाम पर बेटे की पिटाई की। बेटे की हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जहां बेटे का इलाज चल रहा है। बताया कि शिक्षक ने कार्रवाई न करने पर इलाज के लिए रुपये देने के लिए के कहा था। जिसमें 10 हजार पहले और बाद में 30 हजार रुपये दिए, लेकिन इलाज कराने के बाद भी बेटे की हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा रुपये मांगे तो शिक्षक ने धमकी दी। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed