फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Remembered the martyrs, filled the youth with enthusiasm

Auraiya News: बलिदानियों को किया याद, युवाओं में भरा जोश

Mon, 12 Aug 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Remembered the martyrs, filled the youth with enthusiasm
औरैया। भारत प्रेरणा मंच के तत्वावधान में शहीदों की याद में शहीद स्मृति समारोह 2024 का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने कविता पाठ करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। तो वहीं श्रोताओं ने तालियां बजाकर कवियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में जोश देखने को मिला।
विज्ञापन


जालौन रोड स्थित ईशा वाटिका में कवि सम्मेलन का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने भारत माता व मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कविता पढ़कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। संस्था के पदाधिकारी महासचिव अविनाश चंद्र अग्निहोत्री ने कवियों और मंच पर मौजूद अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

लखनऊ से आईं वंदना विशेष ने समाहित ईश का आशीष है दुनिया के तंत्रों में, समर्पण, सत्यतता, सद्भावना का सार ग्रंथों में... पढ़ी। देवेंद्र प्रताप सिंह इटावा ने संगत को देखके बनाओ मत धारणाएं, ऐसी भी कईं विडंबनाएं मिल जातीं हैं...., सतीश मधुप ने बलिदानी सैनिक की पत्नी के उद्गार कर सोलह श्रृंगार रहूंगी ईश्वर यही दुआ करती, अमर हुए सैनिक की पत्नी विधवा नहीं हुआ करती....., मनोज चौहान मैनपुरी ने धारा हो खून से लथपथ तुम्हारा नाम लेती है, नजर आंखों के मोती को पलक पर थाम लेती है... पढ़कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के दौरान सतीश मधुप मैनपुरी, मनोज चौहान आगरा, अवनीश त्रिपाठी इटावा, सात्विक नीलदीप अयोध्या, वंदना विशेष लखनऊ, देवेंद्र प्रताप सिंह ने कविताएं पढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष अजय शुक्ल अंजाम ने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जिले के वीर सपूतों के इतिहास के बारे में जानकारी दी। साथ ही उस दौरान जिले में हुई घटनाओं का भी जिक्र किया। कार्यक्रम को आचार्य मनोज अवस्थी ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छुन्ना श्रीवास्तव, निर्मल पांडेय, आशीष चौबे, कैप्टन नरेंद्र सिंह सेंगर, डॉ. गोविंद द्विवेदी, सलिल सक्सेना, युवा कवि गोपाल पांडेय आदि लोगों ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed