फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Recovery confirmed, electricity department technician suspended

Auraiya News: वसूली की पुष्टि, बिजली विभाग का टेक्नीशियन निलंबित

Sun, 17 Nov 2024 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Recovery confirmed, electricity department technician suspended
औरैया। अजीतमल में समाधान दिवस के दौरान हुई वसूली की शिकायत की प्रथम दृष्टया अधिकारियों की जांच में बिजली विभाग का टेक्नीशियन चंद्रभान दोषी पाया गया। अधिशासी अभियंता लेखराज सिंह ने उसे निलंबित कर दिया है। बिजली विभाग में हुई इस कार्रवाई से कर्मचारियों में खलबली है।
विज्ञापन

अजीतमल तहसील में शनिवार को समाधान दिवस में कुछ लोगों ने टेक्नीशियन चंद्रभान की वसूली की शिकायत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी से की थी। शिकायतकर्ताओं ने डीएम को एक वीडियो दिखाया था, जिसमें टेक्नीशियन वसूली करते बताए जा रहे थे। वीडियो की डीएम ने जांच करवाई। इसके बाद रविवार को अधिशासी अभियंता लेखराज सिंह ने टेक्नीशियन चंद्रभान को निलंबित कर दिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि चंद्रभान को निलंबित किया गया है। चंद्रभान को उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड अजीतमल से संबद्ध किया गया है। अधिशाषी अधिकारी लेखराज सिंह ने बताया कि चंद्रभान के खिलाफ उपभोक्ता को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से वसूली का वीडियो प्राप्त हुआ था। प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed